● आज खत्म होना था कार्यकाल,ब्लॉक प्रमुखों का प्रशासक बनना तय
लखनऊ, यूपी में जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को इनका पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा था। ऐसे में ये निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ही अगला चुनाव होने तक प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। प्रधानों की तरह ही जिला पंचायत अध्यक्ष भी प्रशासक के रूप में नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेंगे ।

प्रमुख सचिव, पंचायती राज अनिल कुमार की ओर से शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें प्रशासक नियुक्त किया गया था। अब 19 जुलाई को ब्लॉक प्रमुखों का भी पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में उन्हें भी प्रशासक बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है।





