Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

लखनऊ समेत 24 जिलों में आज से तीन दिन भारी बारिश

On: July 20, 2026 6:01 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

लखनऊ समेत 24 जिलों में आज से तीन दिन भारी बारिश

लखनऊ/नई दिल्ली, हिटी। देश के 60 से 70 फीसदी हिस्से में बादलों की मोटी परत छाई है। इससे अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। यूपी में भी बारिश की तीव्रता बढ़ने जा रही है।

बंगाल की खाड़ी पर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया। इससे नम हवा बंगाल की खाड़ी से उत्तर की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं। इस मानसूनी प्रवाह के बढ़ने की गति को देखते हुए मौसम विभाग ने यूपी में 22 जुलाई तक कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा तो कई जगह भारी वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 24 जिलों के लिए सोमवार की सुबह तक का ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पूरब के गोरखपुर, बस्ती, गोंडा व पश्चिम के अमरोहा, संभल शामिल हैं। कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, लखनऊ, अमेठी समेत 31 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। वहीं, रविवार सुबह से लखनऊ में बूंदाबांदी के बाद शाम को अच्छी बारिश शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now