Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने घेरा मंत्री आवास

On: July 25, 2026 6:39 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। वहां मौजूद पुलिस बल ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को बस में जबरदस्ती बैठाकर ईको गार्डन भेज दिया। इसे लेकर अभ्यर्थियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई।


अभ्यर्थियों ने बताया 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में बेसिक शिक्षा विभाग ने एफिडेविट दिया है। इससे अभ्यर्थी असंतुष्ट हैं। विभाग ने कुल 8270 पदों का आंकड़ा सूची सहित दिया है। इसमें यह बताया गया कि 3324 पद ओबीसी वर्ग के ऐसे हैं, जो नियुक्त नहीं हुए। अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने कहा कि विभाग ने 4946 पदों का एक आंकड़ा ऐसा दिया है जो विरोधाभासी है।

कहा, मेरिट कम करके नीचे के अभ्यर्थियों को दें नौकरी
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन करते 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी। -अमर उजाला

ये वे अभ्यर्थी हैं जिन्हें नौकरी के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। जब 4946 पद पर कोई अभ्यर्थी ज्वाइन करने नहीं आया तो उनका नाम अभी तक क्यों बरकरार रखा गया है। विभाग को मेरिट कम करके नीचे के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाना चाहिए था। अभ्यर्थी अमरेंद्र पटेल ने कहा कि पूर्व में जारी 6800 अभ्यर्थियों की सूची को आधार बनाते हुए नियमानुसार नई सूची तैयार करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now