Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

खंड शिक्षाधिकारियों की भर्ती जल्द होगी, अर्हता की अड़चन दूर

On: July 30, 2026 6:22 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने अर्हता के संबंध में असमंजस दूर करते हुए साफ किया है कि बीएड के समकक्ष दूसरा कोई पाठ्यक्रम नहीं है। शासन के विशेष सचिव अवधेश तिवारी ने इस संबंध में बुधवार को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक मनोज कुमार द्विवेदी को पत्र भेजा है।

इसी के साथ बेसिक शिक्षा विभाग ने बीईओ भर्ती का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले आरक्षण और नई रिक्तियों का सत्यापन करेंगे और उसके बाद ऑनलाइन अधियाचन भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि 15 अगस्त से पहले रिक्त पदों की सूचना भेज दी जाएगी। वर्तमान में बीईओ के कृल स्वीकृत 1031 पदों में से 350 से अधिक पद खाली है। 26 मई को 164 खंड शिक्षाधिकारियों के बीएसए और समकक्ष पदों पर पदोन्नति के बाद रिक्त पदों की संख्या बढ़ गई है।

बेसिक शिक्षा निदेशालय ने पिछले साल बीईओ की भर्ती के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा था लेकिन नियमावली संशोधित नहीं होने के कारण आयोग ने अधियाचन वापस कर दिया था। इससे पहले आयोग ने 2019 में बीईओ के 309 पदों पर भर्ती निकाली थी जिसमें पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now