Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

जनगणना करने गांव में निकलो, तब पता चलता है कि असली परीक्षा तो यहीं से शुरू होती है! 😂

On: November 29, 2026 3:01 AM
Follow Us:
⏱️ पठन समय: ~4 मिनट
फ़ॉन्ट:

जनगणना करने गांव में निकलो, तब पता चलता है कि असली परीक्षा तो यहीं से शुरू होती है! 😂😅

किताबों और ट्रेनिंग में जनगणना करना जितना आसान बताया जाता है, गांव में घर-घर जाकर जानकारी जुटाने में उतनी ही मेहनत और धैर्य की जरूरत पड़ती है।

एक घर पर पहुंचो तो पता चलता है कि घर के मुखिया खेत पर गए हैं। दूसरे घर में मुखिया मिल जाते हैं, लेकिन जिनके मोबाइल पर OTP आना है, वो मोबाइल लेकर बाजार गए हैं। 🙄

किसी का मोबाइल घर पर है तो वो खुद खेत में है। किसी को OTP के लिए फोन करो तो जवाब मिलता है – “अभी थोड़ा रुकिए, मोबाइल लड़के के पास है, वो आएगा तो बता देंगे।”

किसी के घर पहुंचो तो पता चलता है कि पूरा परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ है। कहेंगे – “शाम को आइएगा!”

और जब सारी व्यवस्था हो जाती है तो OTP आने में ही पता नहीं कितना समय लग जाता है।

इधर जनगणना कर्मी बार-बार पूछ रहे होते हैं – “भाई साहब, OTP आया क्या?”

उधर से जवाब मिलता है – “बस दो मिनट रुकिए!”

अब ये दो मिनट कब 20 मिनट में बदल जाते हैं, इसका हिसाब शायद जनगणना के आंकड़ों में भी नहीं मिलेगा। 😂

कभी घर के सदस्य को बुलाओ, कभी मोबाइल वाले को ढूंढो, कभी खेत से मुखिया को वापस बुलवाओ और कभी एक छोटी-सी जानकारी के लिए पूरे परिवार की बैठक करनी पड़ जाती है।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि जनगणना कर्मी को घर-घर जाकर सिर्फ जानकारी ही नहीं जुटानी होती, बल्कि लोगों के समय, मोबाइल, नेटवर्क और धैर्य का तालमेल भी बैठाना पड़ता है।

सच कहें तो जनगणना का असली अनुभव वही बता सकता है, जिसने गांव की गलियों में घर-घर जाकर यह काम किया हो।

जनगणना सिर्फ आंकड़े जुटाने का काम नहीं, बल्कि धैर्य, मेहनत और समझदारी की भी परीक्षा है! 😅

#जनगणना2027 #Census2027 #जनगणनाकर्मी #Enumerator #GroundReality #CensusDuty

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

शेयर करें