Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

अत्यंत दुःखद: स्कूल से घर लौट रही शिक्षामित्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

On: November 29, 2026 3:01 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master
⏱️ पठन समय: ~3 मिनट
फ़ॉन्ट:
अत्यंत दुःखद सूचना!
तालिया चट्टी पर शिक्षामित्र सुरभि सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु!
गाज़ीपुर के कोतवाली क्षेत्र में घाट स्टेशन के पास तलिया में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ट्रेलर की टक्कर से 40 वर्षीय शिक्षामित्र सुरभि सिंह की मौत हो गई। वह स्कूल से पढ़ाकर पैदल घर लौट रही थीं। ट्रेलर गलत दिशा से आ रहा था।
सुरभि सिंह प्राथमिक विद्यालय द्वितीय खालिसपुर में शिक्षामित्र थीं। शुक्रवार को स्कूल से निकलने के बाद वह गाजीपुर की ओर पैदल जा रही थीं। गाजीपुर से मुहम्मदाबाद की तरफ जा रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुरभि सिंह, दयाशंकर सिंह की पत्नी थीं। वह बवाड़े बंजारीपुर, थाना नोनहरा की रहने वाली थीं। पति और दो बेटों के साथ शहर के रौजा इलाके में किराए के मकान में रहती थीं।
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

शेयर करें